Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर भाजपा सरकार के लिए मांगी सद्धबुद्धि
  • हरिद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर भाजपा सरकार के लिए मांगी सद्धबुद्धि

RNS INDIA NEWS 18/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकताओं ने शंकर आश्रम शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार की सद्धबुद्धि की की भी प्रार्थना की। राजीव चौधरी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से देहरादून में बेरोजगार नौजवान युवक युवतियों पर अपना हक मांगने पर लाठी और डंडों से बल प्रयोग किया। उसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के नेतृत्व में 7 दिन तक देहरादून के अंदर सचिवालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन किए। इस कड़ी में शिव मंदिर जाकर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम छुपाने वाले, पटवारी पेपर लीक करने वाले, निर्दोष नौजवान युवक युवतियों पर लाठी-डंडों से उनको लहूलुहान करने वालों, एसबीआई एलआईसी में जनता के पैसे को दबाने का प्रयास करने वाले लोगों का भोले शंकर विनाश करेंगे यह कामना की है। इस मौके एससी डिपार्टमेंट के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल, युवा कांग्रेस रानीपुर के विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष सैनी, शशि चौधरी, मेधा चौधरी, अधिराज चौधरी आदि ने मिलकर शिवालय पर जल चढ़ाकर भाजपा की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
Next: सिडकुल में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.