Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के वर्तमान या निवर्तमान अध्यक्ष चार दिन न सही चार घंटे के लिए ही उत्तराखंड आये तो सही: भाजपा
  • देहरादून

कांग्रेस के वर्तमान या निवर्तमान अध्यक्ष चार दिन न सही चार घंटे के लिए ही उत्तराखंड आये तो सही: भाजपा

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा ने चुनौती दी है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा पिछले अध्यक्ष चार दिन न भी सही, तो केवल 4 घंटे के लिए उत्तराखंड आयें तो सही। लेकिन ऐसा होगा नहीं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा अन्य सभी वरिष्ठ नेता शामिल है का उत्तराखंड सहित देश के हर भाग से प्यार है और वे वहां की हर बात से सीधे जुड़े हैं। उत्तराखंड के प्रति तो भाजपा का विशेष लगाव भी है और यही कारण है की प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को लगातार मदद की जा रही है और भाजपा संगठन भी उत्तराखंड को लेकर बहुत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इसी उत्तराखंड प्रेम के चलते जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में कई बार आगमन हो चुका है वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने राष्ट्रव्यापी 120 दिन के दौरे का प्रारंभ उत्तराखंड से करते हुए यहां 4 दिन का प्रवास किया है। प्रवास में उन्होंने प्रदेश मंत्री मंडल व कोर कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
उन्होंने कहा कि श्री नड्डा के दौरा जो ऐतिहासिक रूप से सफल रहा पर कांग्रेस नेताओं ने जो सवाल खड़े करने की कोशिश की है वह हास्यास्पद है। इसके विपरीत उन्हें यह विश्लेषण करना चाहिए कि केंद्र में कांग्रेस सरकार से लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के साथ क्यों उपेक्षा का व्यवहार करता रहा है और आज भी कर रहा है ? कांग्रेस के पिछले प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कभी नहीं आए और उत्तराखंड के विकास के लिए एक भी योजना घोषित नहीं की। ऐसे में कांग्रेस के बयान बहादुर नेता जब मीडिया में कुछ स्थान पाने के लिए अनर्गल बयान दे देते हैं तो इससे उनकी अपनी ही स्थिति हास्यास्पद होती रहती है। इस प्रकरण में भी यही हो रहा है। डॉ भसीन ने कहा कि कांग्रेस के पर्यटक नुमा नेताओं के लिए उत्तराखंड या देश का कोई हिस्सा महत्वपूर्ण नहीं हैं, वे केवल अपने व अपने परिवार की राजनीति करते हैं और उनकी रुचि भी विदेशों या पर्यटक स्थलों पर आराम करने में ज्यादा है। इसलिए कांग्रेस नेता तोलमोल कर बोलें तो बेहतर होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को मिला पदेन निदेशक
Next: एक माह में 133.55 हेक्टेयर जंगल झुलसा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.