Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कंप्यूटर सेंटर में हुई तोड़फोड़, 49 गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कंप्यूटर सेंटर में हुई तोड़फोड़, 49 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
17- (1)

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक की दुकान से एलईडी बल्ब चोरी हो गया। शक के आधार पर कंप्यूटर सेंटर संचालक ने एक युवक से इस संबंध में पूछताछ की। जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया और अपने दोस्तों को कंप्यूटर सेंटर संचालक के बारे में गलत सही बताया। आरोप है कि इसके बाद बड़ी संख्या में अन्य युवक सेंटर पहुंचकर वहां तोड़फोड़ करते हुए संचालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 49 लोगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में उनका चालान किया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात मीनाक्षीपुरम में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक की दुकान से एक एलईडी बल्ब चोरी हो गया। इसका आरोप एक युवक पर लगा था। सेंटर संचालक ने शक के आधार पर उस युवक से पूछताछ की तो हंगामा हो गया। आरोप है कि सैकड़ों युवक दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने सेंटर संचालक के साथ बुरी तरह से मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 49 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके से फरार युवकों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन युवकों का सत्यापन नहीं किया गया था उनके मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इन युवकों को किया गया शांतिभंग में गिरफ्तार
आरोपी विरेन्द्र कुमार, अनुराग ठाकुर, अमन, सुनील, अंकित, सचिन, गुलशन, विशाल, रजन, मनभीत, लवकुश, विशाल, खुर्शीद, करण, अंकित, मुकेश, शिवम कुमार, अक्षय कुमार, राजदीप, मनीष कुमार, मिश्री नाथ, कर्मराज, मोहित, अभिषेक, आदेश यादव, धीरज कुमार, आशीश कुमार, मांगे राम, पंकज, सुखराय, राजा, मुकेश निवासी बरेली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आरोपी रविन्द्र, श्यामू, राजू, रमनदीप, अजीत, इन्जीत, शुभम, अंकित पाल, निवासी अमेठी, नरेश निवासी राजस्थान, दीपक कुमार निवासी बाराबंकी, विनय कुमार निवासी नसीराबाद, सूरज और अमित कुमार निवासी सहारनपुर, अनुप कुमार निवासी उन्नाव, गुड्डु निवासी कानपुर, अजय कुमार निवासी शामली के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि अब तक शांतिभंग की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले ज्वालापुर में 12 लोगों पर कार्रवाई हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीएम ने किया योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख हुए नाराज
Next: जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.