Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण
  • देहरादून

जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

देहरादून।  जी-20 सम्मेलन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, रानीपोखरी एवं जौलीग्रांट से बड़कोट रेंज अन्तर्गत गुजराला तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को 20 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर साज-सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था एवं एयरपोर्ट परिसर में सम्पादित किये जा रहे उद्यान कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जौलीग्रान्ट से देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों तथा एमडीडीए द्वारा कराए जा रहे उद्यान एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि सड़क किनारे होर्डिंग को व्यवस्थितरूप से लगाया जाए तथा आवागमन रूट को सुगम बनाए रखें।। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में सड़क किनारे सफाई व्यवस्था बनाते हुए पातन हटाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ऋषिकेश को आवागमन रूट पर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग को झूलती केबल ठीक करने के कार्य 20 मई तक पूर्ण करने को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी किशन नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र सिंह नेगी, ऋषिकेश सौरभ असवाल, अधि0अभि0 लोनिवि धीरेन्द्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंप्यूटर सेंटर में हुई तोड़फोड़, 49 गिरफ्तार
Next: हॉकी खिलाड़ी वंदना के भाई से मारपीट में दो पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.