Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीएम ने किया योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख हुए नाराज
  • देहरादून

जीएम ने किया योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख हुए नाराज

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने गुरुवार को योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंतजामों का फीडबैक लेते हुए रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी देखकर जीएम भड़क गए। उन्होंने आरवीएनएल कार्यालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति का भी हाल जाना। गुरुवार शाम करीब चार बजे स्टेशन पर निरीक्षण को पहुंचे जीएम शोभन चौधुरी के समक्ष कर्मचारियों के आवास की समस्या भी उठाई गई। उन्हें पेयजल के भी मुकम्मल इंतजाम नहीं होने से अवगत कराया गया, इस पर उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया कि रेलवे प्रशासन व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में योगनगरी रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया गया। स्टेशन और ट्रेनों से जुड़े इंतजामों को और ज्यादा बेहतर करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से सुझाव भी लिए।
रेलवे विकास निगम लिमिटेड कार्यालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति को जाना। निगम के अधिकारियों को रेलवे से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने को भरोसा भी दिलाया। जीएम ने बताया कि फिलहाल ऋषिकेश स्टेशन तक कोई नई ट्रेन चलाने का इरादा नहीं है। ऐसा होता है, तो इसकी जानकारी ट्रेन के संचालन से पहले ही सार्वजनिक की जाएगी। मौके पर डीआरएम अभिनंदन, डिविजनल इंजीनियर सचिन कुमार, वाणिज्य अधिकारी सुधीर सिंह, आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव, जीके परिहार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूनीगाड़ क्षेत्र में लंपी रोग का प्रकोप, टीकाकरण करने की मांग
Next: कंप्यूटर सेंटर में हुई तोड़फोड़, 49 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.