Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कंप्यूटर सेंटर गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
  • हरिद्वार

कंप्यूटर सेंटर गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  कंप्यूटर सेंटर गई 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के फोन नंबर की कॉल डिटेल पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं संपर्क में रहने वाले परिचितों से भी पूछताछ चल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी 26 नवंबर को दोपहर के वक्त सुनहरा रोड पर कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने दोपहर करीब 4:30 बजे के आसपास पुत्री को फोन किया तो फोन नहीं मिला था। अनहोनी की आशंका पर कंप्यूटर सेंटर जाकर जांच पड़ताल की। वहां से पता चला कि पुत्री कंप्यूटर सेंटर आई ही नहीं थी। जिसके बाद किशोरी की आसपास काफी तलाश की गई। लेकिन कहीं से भी पुत्री के बारे कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई। पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई। एसएसआई संतोष कुमार पैथवाल ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ फोन नंबरों कि पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। परिचितों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के पूरे प्रयास चल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश में दुकान से घर लौट रहे युवक पर हमला
Next: संसद में कांग्रेस की अगुवाई ममता को नहीं मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.