Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंपनी को ब्याज सहित चुकानी होगी क्लेम राशि
  • देहरादून

कंपनी को ब्याज सहित चुकानी होगी क्लेम राशि

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

देहरादून। टिहरी में खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हुई कार का बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज कर दिया। पीड़ित ने स्थाई लोक अदालत में अपील की। अदालत ने बीमा कंपनी को 2.12 लाख रुपये वाद दायर करने की तिथि से छह प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से चुकाने का आदेश दिया है। कंपनी को दस हजार रुपये मानसिक व्यय और दस हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भी देने होंगे। दीपक कुमार ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ स्थाई लोक अदालत में वाद दायर किया। बताया कि उन्होंने अपनी कार का बीमा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से लिया हुआ था। सात अक्तूबर को वह मित्र तेजपाल और नरेंद्र राणा संग टिपरी गांव से नई टिहरी की तरफ जा रहे थे। रात 11 बजे उनकी कार घेरा बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने कंपनी में क्लेम दायर किया। जिसे कंपनी ने कमियां निकालते हुए खारिज कर दिया। पीड़ित स्थाई लोक अदालत गए तो अध्यक्ष राजीव कुमार, सदस्य नितिन वर्मा और राम सिंह नेगी ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। कंपनी को आदेश की तरफ जारी आदेश के तहत राशि का चेक एक महीने के भीतर अदालत में जमा कराना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन फर्जीवाड़े में छह आरोपियों पर केस
Next: सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने पर लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.