Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो शिशुओं की मौत के मामले में मां पर मुकदमा
  • उत्तराखंड

दो शिशुओं की मौत के मामले में मां पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
rns featured image new

कोलंबिया। दक्षिण कैरोलाइना में रहने वाली एक महिला पर एक साल के अंतर पर उसके दो नवजात शिशुओं को कचरे के बैग में डालकर फेंकने के मामले में मुकदमा चलाया जा रहा है।
एलिसा डेवॉल्ट बच्चों की मौत के दोनों मामलों में इस सप्ताह अदालत में पेश नहीं हुईं। लेकिन महिला के वकील हॉरी काउंटी अदालत परिसर में उसका पक्ष रख रहे हैं।
अभियोजकों ने बुधवार को पुलिस की डेवॉल्ट से पूछताछ की एक रिकॉर्डिंग चलाई। डेवॉल्ट ने जब दिसंबर 2018 में एक बच्चे को जन्म दिया था तो उसके साथ गर्भनाल नहीं निकली थी और इस कारण हुए संक्रमण की वजह से उसे अस्पताल आना पड़ा और इन घटनाओं का खुलासा हुआ।
डेवॉल्ट को रिकॉर्डिंग में जांच अधिकारियों से कहते सुना जा सकता है कि उसने अपने पुरूष मित्र और अपनी मां दोनों से अपने गर्भवती होने की बात छिपाई थी। उसने बताया कि उसने अपने नॉर्थ मैर्टल बीच के घर में अकेले ही बच्चे को जन्म दिया था। दर्द से उबरने के बाद जब उसे पता चला कि बच्चा बेहोश है तो उसने उसे कचरे के बैग में डाला और फेंक दिया।
अदालत में सुनवाई में बताया गया कि नवंबर 2017 में भी उसने अकेले ही एक बच्ची को जन्म दिया था और जब देखा कि बच्ची की गर्दन से गर्भनाल लिपटी हुई है तो उसने बच्ची को भी फेंक दिया।
महिला ने तब भी गर्भावस्था और प्रसव की बात छिपाई थी और तब कोई संक्रमण नहीं होने की वजह से किसी को कुछ पता नहीं चल पाया था।
वीडियो के अनुसार डेवॉल्ट ने पहले तो बच्चे को जन्म देने की बात से इनकार किया लेकिन जब जांच अधिकारियों ने दबाव डाला तो उसने जोर से रोना शुरू कर दिया।
उसने कहा, ‘‘मैंने कुछ नहीं सोचा । कुछ भी नहीं । मैं इतना डर गई थी।’’
अभियोजक जोश होलफोर्ड ने बुधवार को अपने प्रारंभिक बयान में कहा कि यह हत्या का मुकदमा नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इस बात को साबित करने के प्रमाण नहीं हैं कि मुलजिम ने जानबूझकर अपने बच्चों को मार डाला। हम यह नहीं कह रहे कि उसने जानबूझकर अपने बच्चों का गला घोंट दिया।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश सरकार से की एलटी की विज्ञप्ति दुबारा जारी करने की मांग
Next: जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालत चिंताजनक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.