Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कलेक्ट्रेट कैंपस में फांसी के फंदे पर झूला कर्मचारी
  • हरिद्वार

कलेक्ट्रेट कैंपस में फांसी के फंदे पर झूला कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 03/10/2023
hang

हरिद्वार। जिलाधिकारी कार्यालय (कलक्ट्रेट भवन) के एक कमरे में सोमवार देर रात एक कनिष्ठ सहायक फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मौके पर मिले कागज में उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हालांकि, इसमें आत्महत्या का कारण नहीं लिखा गया है। इस कागज को सुसाइड नोट मानकर पुलिस जांच कर रही है। कर्मचारी के सुसाइड कर लेने की घटना से कलेक्ट्रेट में दिनभर चर्चा चलती रही। सिडकुल क्षेत्र के गांव रावली महदूद निवासी कमल कुमार (28) पुत्र परागी लाल जिलाधिकारी कार्यालय के आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश था। कुछ कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे थे। कैंपस के कमरा नंबर 222 में सूचना कार्यालय में कार्य कर रहे कमल कुमार के देर रात तक बाहर न आने पर कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने जब दरवाजा खोलना चाहा तब अंदर से कुंडी बंद थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीओ सदर स्वप्निल मुयाल, एसओ नरेश राठौड़ मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर पुलिस ने खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया, देखा कि कर्मचारी का शव रस्सी के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 अक्टूबर
Next: क्रिकेट के मैदान में हुआ खूनी संघर्ष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.