Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कंटेनमेंट जोन में 72 लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत का माहौल
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

कंटेनमेंट जोन में 72 लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत का माहौल

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। वार्ड 13 वाल्मीकि बस्ती में बने कंटेनमेंट जोन में 72 लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि इसमें अधिकतर लोग कामकाजी हैं और नगर में विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत हैं। प्रशासन ने सभी पॉजिटिव को रुद्रपुर में आइसोलेट कर कंटेनमेंट जोन एवं संस्थाओं को सैनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। बीती 24 जुलाई को वार्ड 13 की वाल्मीकि बस्ती में नगरपालिका में कार्य करने वाले तीन सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने उस गली को सील कर वहां कंटेनमेंट एवं बफर जोन बना दिया। इसके पश्चात चिकित्साकर्मियों ने कंटेनमेंट एवं बफर जोन में रहने वाले परिवारों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग शुरू कर दी। इसमें मंगलवार रात्रि 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद नगर में दहशत का माहौल हो गया। बुधवार को एसएसआई योगेश कुमार ने चिकित्साकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर संक्रमित व्यक्तियों को बस द्वारा रुद्रपुर आइसोलेशन के लिए रवाना किया। योगेश ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए बफर जोन को कंटेनमेंट जोन में परिवर्तित करा सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार पर तानाशाही आरोप लगा कांग्रेसियों ने कराया मुंडन
Next: जिला योजना समिति की रिहर्सल बैठक में जिपं सदस्यों का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.