Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सीएमओ ने प्रभारी सीएमएस का स्पष्टीकरण लिया
  • बागेश्वर

सीएमओ ने प्रभारी सीएमएस का स्पष्टीकरण लिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। स्थायी सीएमएस नहीं होने से जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। डीएम के निर्देश के बाद भी समस्या आज भी जस के तस हैं। सीएमओ के निरीक्षण में प्रभारी सीएमएस अनुपस्थित मिले। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था पटरी पर लाने के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के उपस्थित रजिस्टरों को चेक किया, जिसमें प्रभारी सीएमएस एसपी त्रिपाठी लगभग दस दिनों से गैर हाजिर चल रहे हैं, जबकि उनके द्वारा पांच दिन की छुट्टी स्वीकृत कराई थी। उसके बाद से लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं। इस पर सीएमएस ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्हें अनुपस्थित दर्शाया। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि एक हफ्ते पहले डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। तब उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए थे, उसके बाद भी जिला अस्पताल की हालत जस की तस बनी हुई है। पर्ची काउंटर के पास डिजिटल बोर्ड लगाने, 24 घंटे हेलो हेल्थ हेल्प लाइन लगाने, वेटिंग रूम बनाने और बाथरूम में लगे गंदे टाइलों को बदलने के निर्देश डीएम ने दिए थे, लेकिन इनमें से एक भी कार्य आज तक नहीं हो पाया है। निरीक्षण दौरान प्रभारी सीएमएस देवी प्रसाद शुक्ला व वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ गिरीजा शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग मां-बाप का तिरस्कार बेटे को पड़ा भारी
Next: यूनियनों की सदस्यता लेने पर रोक के आदेश से रोडवेज कर्मचारी खफा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.