Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ऑनलाइन मार्केटिंग पर कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ऑनलाइन मार्केटिंग पर कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना हवालबाग की ओर से बुधवार को ऑनलाइन मार्केटिंग विषय पर उद्यमियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में 25 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योजना के मैनेजर इन्क्यूबेशन अरुण अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में गुणवत्ता आधारित उत्पाद तैयार करने वाले उद्यमियों के लिए ऑनलाइन बाजार बड़ी संभावना लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी बाजार में पहचान बनाने और व्यापार को स्थायित्व देने के लिए उद्यमियों का ऑनलाइन मार्केटिंग से परिचित होना आवश्यक है। जिला विकास अधिकारी संतोष पंत ने उद्यमियों से ऑनलाइन माध्यमों का सक्रिय रूप से उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाजार में उत्पाद उपलब्ध कराने के दौरान गुणवत्ता, पैकेजिंग और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों को ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके। कार्यशाला में अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के रामगढ़, मौना, लमगड़ा, स्याल्दे, सल्ट, ताड़ीखेत, ताकुला और हवालबाग क्षेत्र के उद्यमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में पिरूल उत्पाद, हस्तशिल्प, हैंडलूम, ऐपण, हर्बल ग्रीन टी, वार, रोज वॉटर, रोजमेरी वॉटर और पेंटिंग तैयार करने वाले उद्यमी शामिल रहे। ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ी सहकारिताओं और समूहों की सहभागिता भी देखने को मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन पंचायत सरपंचों और सचिवों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next: अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ बनाने पर साधु समाज ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.