Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी लेवल 01 तथा लेवल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें उन्हें प्राप्त होती हैं, उन शिकायतों में शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता जरूर की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि लम्बे समय से लम्बित शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाय तथा सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेेते हुए निस्तारण किया जा सके। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल कन्हैया मिश्रा, जल संस्थान अरुण कुमार सोनी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन सिंह खड़ाई समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Next: लंपी रोग से बचाव को पशुओं का किया जा रहा वैक्सीनेशन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.