Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम पहुंचे केदारनाथ, लिया तैयारियों का जायजा
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

सीएम पहुंचे केदारनाथ, लिया तैयारियों का जायजा

RNS INDIA NEWS 03/11/2021
rns featured image new

रूद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और नाराज तीर्थ पुरोहितों को मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी धाम पहुंचे। उत्‍तराखंड चारधाम देवस्‍थानाम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर रहे हैं। दो रोज पहले तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बाबा केदार के दर्शन नहीं करने दिए थे, उन्‍हें बगैर दर्शन के लिए धाम से लौटना पड़ा था। यही नहीं, उस दिन धाम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का तीर्थ पुरोहितों ने घेराव भी किया था।

तीर्थ पुरोहितों ने मामले का समाधान न होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पांच नवंबर को प्रस्‍तावित यात्रा का विरोध करने का एलान भी किया है। पीएम मोदी को उस दिन केदारनाथ धाम में शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करना है। उसके बाद से ही राज्‍य सरकार तीर्थ पुरोहितों को मनाने के प्रयास कर रही है। सीएम आज स्‍वयं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह के साथ इसी सिलसिले में केदारनाथ गए हैं। उनकी तीर्थ पुरोहितों से बंद कमरे में बातचीत चल रही है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह साढ़े सात बजे धाम में पहुंचेगे और करीब 11 बजे लौट जाएंगे। इस अवसर के लिए उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

देवस्थानम बोर्ड पर केंद्र से संवाद कर रही केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज कहा कि कि देवस्थानम बोर्ड के मसले पर केंद्र सरकार से भी संवाद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा-पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बदरीनाथ धाम से जुड़े बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और देवस्थानम बोर्ड से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनैंस पाठ्यक्रम के विरोध में सांसद प्रदीप टम्टा को सौंपा ज्ञापन
Next: सेना में अफसर बता महिला ने ठगे लाखों

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.