Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पर अभी रहना होगा और ज्यादा सतर्क : सीएम
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पर अभी रहना होगा और ज्यादा सतर्क : सीएम

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
rns featured image new

देहरादून।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हुआ है, लेकिन यह समय और अधिक सतर्कता बरतने का है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सभी मानकों का पालन सुनिश्चित हो। सीएम रावत ने दिशा-निर्देश दिए कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता अभियान में और तेजी लाई जाए। प्रदेश में हर घरों के दरवाजों, धार्मिक और पर्यटन स्थलों, कार्यालयों, वाहनों में कोविड से जागरूकता के लिए स्टीकर लगाए जाएं। इसके लिए जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ से सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड की रोकथाम और बचाव कार्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तराखंड पर्यटन की गतिविधियों में तेजी आई है और त्योहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना उद्देश्य होना चाहिए। जिन लोगों के मास्क के उपयोग न करने पर चालान किये जा रहे हैं, उन्हें मास्क जरूर उपलब्ध कराए जाए। सीनियर डॉक्टर कोविड के मरीजों को दिन में कितनी बार चेकअप कर रहे हैं, इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कोरोना जांच परिणाम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। टेस्ट कराने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विभाग, उत्तराखंड के कोविड मैनेजमेंट पोर्टल http//covidv19.uk.gov.in पर जाकर टेस्ट के समय प्राप्त SRFID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। यह पोर्टल उत्तराखंड एनआइसी द्वारा बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हुआ है, लेकिन यह समय और अधिक सतर्कता बरतने का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सभी मानकों का पालन सुनिश्चित हो। त्योहारों के सीजन में पुलिस की भूमिका और अधिक बढ़ जायेगी। इसके लिए पुलिस फोर्स, होमगार्ड, पीआरडी आदि की समुचित व्यवस्था की जाय। पर्यटक स्थलों पर भी फोर्स की पर्याप्त संख्या हो।
मरीजों को दवा दे रहे अनाधिकृत डॉक्टरों पर हो कार्रवाई: वहीं, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि जन जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जो प्रयास किए गए हैं, उनमें क्या सुधार की आवश्यकता है, किन मामलों में शिकायतें आई हैं, इसके समाधान के लिए क्या किया जा रहा है। इसका पूरा विश्लेषण कर कार्य करना जरूरी है। आयुष विभाग ने प्री कोविड और पोस्ट कोविड के लिए जो आयुष किटऔरवं अन्य व्यवस्थाएं की हैं, वह लोगों तक पर्याप्त मात्रा में पहुंचे और इसका प्रसार भी अधिक हो। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कोई मामला ऐसा आता है कि अनअधिकृत डॉक्टर मरीजों को दवा दे रहे हैं तो उन पर सख्त कारवाई की जाय। इसके साथ ही ट्रू-नॉट टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

कोविड कंट्रोल रूम मैनेजमेंट पर दिया जाए विशेष ध्यान:

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने निर्देश दिए कि जिलों में कोविड कंट्रोल रूम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी कॉल प्राप्त हो रही हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य किट जल्द उपलब्ध हो। कोविड केयर सेंटरों में स्वच्छता, सेनिटाईजेशन, खान-पान और स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू हों। यह सुनिश्चित किया जाए कि सैंपल पैडेंसी न हो। एंटीजन टेस्ट में सिम्पटमैटिक पाये जाने वालो को आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर करवाएं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, सचिव आरके सुधांशु, नितेश झा, एसए मुरुगेशन, आइजी संजय गुंज्याल, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सीएमओ उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया कोरोना जॉच परिणाम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ
Next: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा जांच रिपोर्ट की सार्वजनिक

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.