Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना टीकाकरण: पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर लगेगा टीका -सीएम
  • नैनीताल

कोरोना टीकाकरण: पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर लगेगा टीका -सीएम

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल में 18 साल से अधिक उम्र वालों के कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। नैनीताल फ्लैट्स में लगे कैंप में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि सरकार न्याय पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करेगी। साथ ही विधायक निधि के एक करोड़ से ग्रामीण इलाकों में कोरोना नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने फ्लैट्स में लगे कैंप में पहुंचकर टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वाले 50 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य राज्य में रखा है। इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के जरिए ही कोरेाना नियंत्रण में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर विधायक से एक करोड़ रुपये की निधि कोविड टीकाकरण कार्य में लगाने को कहा है। इसका फायदा ग्रामीण इलाकों में कोविड नियंत्रित करने में मिलेगा। गांवों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। पर सरकार ने तय किया है कि हर गांव में जाकर कोविड मरीज को इलाज दिया जाएगा। कोविड किट हर मरीज को उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय भट्ट, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक संजीव आर्य, आईजी कुमाऊं अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसडीएम प्रतीक जैन, आनन्द बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, जीवनी भट्ट, दीपिका बिनवाल, आरती बिष्ट, विवेक साह, नीरज जोशी, विश्वकेतु वैद्य, राहुल पुजारी आदि उपस्थित रहे।
कोर्ट के कहने से पहले कोविड पर सारे निर्णय ले चुकी सरकार
सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट का सम्मान है। पर कोर्ट जो सुझाव दे रही है, सरकार उनका आदेश पहले ही जारी कर चुकी है। होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के 10 लाख पीले राशन कार्डधारकों को 3 महीने के लिये अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा
Next: अनोखी शादी: दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.