Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्व करेंगे : सीएम
  • देहरादून

वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्व करेंगे : सीएम

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर रायवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी सम्मलित हुआ। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के धेय से आगे बढ़ रही है। कोरोना महामारी में भी हमारी सरकार ने कुशल नेतृत्व से लोगों का जीवन बचाने का काम किया है। वह दिन दूर नहीं जब हमारे प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्व करेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 41 वर्ष पहले पार्टी की नींव रखी थी। आपातकाल के दंश हमारी जनता और नेताओं ने झेला। आजादी के बाद भी देश घुटन महसूस कर रहा था। भाजपा सरकार ने 370 और 35 ए हटाकर दो विधान दो निशान की अवधारणा को समाप्त कर देश को मजबूत बनाया। अटल बिहारी वाजपेय ने कहा था अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा आज घर घर में कमल खिल रहा है। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के विकास कार्यों पर बनाये गए गीत पर कहा कि उन्हें चौथी बार भी जनता का प्यार मिलेगा। उन्होंने गीत से 2022 का भी शंखनाद कर दिया है। इससे पहले प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भजपा राष्ट्र और विचार को लेकर उच्च मानदंडों पर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने भी जनता को संबोधित किया। उधर विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन के दौरान भाजपा नेता व हरिपुकलां ग्राम प्रधान पति मनोज जखमोला जब गांव की कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर सीएम के पास पहुंचे तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने टोक दिया। कहा कि हरिपुकलां की समस्या का जिक्र उन्होंने अपने मांगपत्र में किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्त वर्ष 21 में 9.6 से 9.7 फीसदी तक पहुंच सकता है बैंकों का एनपीए
Next: राजस्व उप निरीक्षक को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.