Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सीएम को ज्ञापन भेज गरुड़ आईटीआई को पुन: खोलने की मांग
  • बागेश्वर

सीएम को ज्ञापन भेज गरुड़ आईटीआई को पुन: खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ की आईटीआई को पुन: खोले जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि गरुड़ क्षेत्र पहले से ही तकनीकी शिक्षा में पिछड़ा है। यहां के गरीब बच्चे अपने घरों से पैदल जाकर जैसे-तैसे आईटीआई कर रहे थे। उनके गरीब माता-पिता तकनीकी शिक्षा लेने के बाद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे। लेकिन गरुड़ आईटीआई बंद होने से उनके सपने टूट गए हैं और गरीब बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले लाकडाउन हुआ। जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो गया। आईटीआई करने वाले छात्र भी इससे प्रभावित हो गए। इसके अलावा अब जरूरी सुविधाएं नहीं होने से वे आहत हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई के बाद छात्र आत्मनिर्भर बनते हैं और उन्हें स्वरोजगार करने का मौका भी मिलता है। नौकरियां देने में सरकार फिसड्डी साबित हुई है। यदि आईटीआई में भी सुचारू पठन-पाठन नहीं हुआ तो छात्रों का भविष्य दांव पर होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि वे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई कांग्रेस की देन है और उन्हें सुव्यवस्थित करने के लिए संघर्ष भी किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन माह के भीतर सरकार ने शीघ्र गरुड़ की बंद आईटीआई को नहीं खोला तो वे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या, राजा पांडेय, बहादुर बिष्ट, महेश पंत, प्रकाश उपाध्याय, महेश कुमार, ईश्वर पांडे, अर्जुन देव आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई-ठेकेदार को घेरा
Next: हमें नहीं है किसी का खौफ, नहीं छोड़ेंगे शराब की ओवर रेटिंग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.