Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घोषणा कर के भूल गए सीएम: आप
  • अल्मोड़ा

घोषणा कर के भूल गए सीएम: आप

RNS INDIA NEWS 05/10/2020
Amit joshi aap almora

सीएम की भूल का खामियाजा जनता भुगत रही – अमित जोशी

अल्मोड़ा। नगर स्थित माल रोड पर पार्किंग बनाने की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2017 में घोषणा की थी लेकिन आज तक उस योजना को पंख नहीं लग पाए हैं, आप प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत योजनाओं का ऐलान करके भूल जाते हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है, अमित जोशी ने कहा कि पार्किंग व्यवस्थाओं के अभाव में आए दिन लोगों को जाम जैसे समस्याओं से जूझना पड़ता है, इस समस्या से नगर के लोगों को नहीं बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सीएम साहब तो बस घोषणा कर भूल गए और उसका खामियाजा जनता और यहां आने वाले पर्यटक भुगत रहे हैं। अमित जोशी ने कहा, पिछले तीन सालों से लंबित योजना के आगाज़ और अंजाम की फ़िक्र किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री को भी घोषणा करने के बाद उससे कोई लेना देना नहीं है। साल 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माल रोड में पार्किंग बनाने की घोषणा की थी जिसके बाद नगर पालिका ने पंचधारा की भूमि चयनित कर आगणन बनाकर शासन को भेजा था लेकिन पिछले 3 सालों से यह घोषणा मात्र घोषणा बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा का यह कार्य अभी तक मूर्त रूप नहीं ले सका, सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से समय-समय पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, सड़क किनारे व फुटपाथ में वाहन खड़े रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, आप प्रवक्ता जोशी ने कहा कि अब तो लोग कहने लगे हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाली पार्किग कब बनेगी, लेकिन सीएम को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है,यहां तक घोषणा करने के बाद सीएम ने दोबारा उस योजना की सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा।

आप प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र यह भूल चुके हैं कि उनको सत्ता पर बैठाने वाली जनता ही है और चुनाव में उनको जनता के पास ही जाना पड़ेगा लेकिन अब जनता भी समझ चुकी है कि उनसे 2017 के चुनाव में जो गलती हो गई उसे वह 2022 के चुनाव में नहीं दोहराना चाहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर सेल ने ठगी के शिकार युवक की रकम वापस दिलायी
Next: सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 316 लोगों पर जनपद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बाँटे मास्क, किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.