Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम के पूर्व ओएसडी समेत पांच पर एक और केस दर्ज
  • देहरादून

सीएम के पूर्व ओएसडी समेत पांच पर एक और केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/08/2023
default featured image

देहरादून। सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री के पूर्व पीएस समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। इन पर सोलर गीजर, इलेक्ट्रिकल लैब उपकरण, उच्च शिक्षा प्रोजेक्ट के टेंडर दिलाने के नाम पर पंजाब के कारोबारी से 1.02 करोड़ लेने का आरोप है। डीजीपी कार्यालय में की गई शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 10 अगस्त को भी इस गैंग के खिलाफ पटियाला के भाजपा नेता ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 3.42 करोड़ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि इस बार रजत परासर निवासी गुरुनानक नगर पटियाला ने तहरीर दी है। इसमें मुख्यमंत्री के पूर्व पीएस प्रकाश चंद्र उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार माजरी माफी, सौरव शर्मा उर्फ सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स निवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड, शहरूख खान और करनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने उत्तराखंड में अलग-अलग सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने का झांसा दिया और इस एवज में 1.02 करोड़ रुपये हड़प लिए और उन्हें टेंडर नहीं मिले। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के भाजपा नेता ने करवाया था संपर्क:  मुकदमा दर्ज कराने वाले रजत परासर ने बताया कि पीसी उपाध्याय से उनकी मुलाकात पटियाला जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के माध्यम से मुलाकात हुई थी। 10 अगस्त को संजीव कुमार देव ने भी सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर रकम हड़पने का मुकदमा इस गैंग पर कराया था।

प्रोजेक्ट पाने के लिए की मेहमानबाजी: आरोप है कि मुख्यमंत्री का पीएस होने के नाते पीसी उपाध्याय ने भरोसा दिया कि वह उन्हें काम दिलवा देंगे। पीड़ित को एक जून 2022 को सचिवालय का पास बनाकर चतुर्थ तल स्थित सीएम कार्यालय बिल्डिंग में ले जाया गया। इसके बाद सामान के निरीक्षण के लिए सौरव पत्नी व दो बच्चों संग चंडीगढ़ गया। उसे वहां लग्जरी होटल में ठहराया गया। उपाध्याय ने झांसा दिया कि उनके रिटायर होने के बाद सीएम कार्यालय में सौरव वत्स उनकी जिम्मेदारी संभालेगा। प्रोजेक्ट पाने के झांसे में पीड़ित पक्ष ने पिछले साल रकम चुका दी। रकम लेने में केस में नामजद अन्य लोग भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन में महिला से लूटी चेन
Next: ईंट से कुचल डाला युवक का सिर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.