Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-12 at 15.02.11

अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्र की एक वृद्ध महिला को लंबे समय से लंबित वृद्धावस्था पेंशन अंततः प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्वीकृत हो गई। मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लाभ सुनिश्चित कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू, तहसील बग्वाली पोखर निवासी रमोती देवी लंबे समय से पेंशन से वंचित थीं। प्रकरण की सूचना सार्वजनिक होने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह को निर्देश दिए कि संबंधित महिला की पात्रता संबंधी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर पेंशन स्वीकृत कराई जाए।

निर्देश मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को प्राथमिकता देते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अभिलेखों की जांच तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर दी।
वृद्ध महिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनके प्रकरण का समाधान हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव
Next: उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया
  • मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव
  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.