Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीएम के बजाए नीतियों को बदले भाजपा-मनोज द्विवेदी
  • हरिद्वार

सीएम के बजाए नीतियों को बदले भाजपा-मनोज द्विवेदी

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि टीवी चैनल का सर्वे पूरी तरह से सच साबित हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनविरोधी नीतियां व प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा ना उतरने के कारण ही उन्हें पद से हटाया गया। मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत की लोकप्रियता सबसे नीचले पायदान पर आना भाजपा के लिए नुकसानदायक बन गया था। इसीलिए उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा सरकार की खराब छवि ठीक नहीं होने वाली है। भाजपा को मुख्यमंत्री बदलने के बजाए अपनी नीतियों को बदलना चाहिए था। 2017 में जनादेश का घोर अपमान किया जा रहा है। प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। अनेकों बलिदानों से राज्य का गठन हुआ। शहीदों के सपनों को साकार करने में सरकार द्वारा घोर लापरवाही किया जाना बीजेपी सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। किसानों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कृषि कानून में बदलाव की मांग कर रहे किसानों पर तरह तरह के आरोप लगाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने का असर अब जनता पर नहीं होने वाला है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है। विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता प्रदेश भर में बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। पलायन की समस्या को हल करने में सरकार ने कोई रूचि नहीं दिखाई है। कुंभ निर्माण कार्यो में भी जमकर बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि विफलताएं छुपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदलना तर्क संगत नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा के चाल चरित्र को जान चुकी है। निश्चित तौर पर भाजपा को सबक सिखाने का काम प्रदेश की जनता अवश्य करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की कथनी और करनी में दिख रहा फर्क: संजीव चौधरी
Next: संत महापुरूषों के आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे सीएम : श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.