Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मुख्यमंत्री के अगस्त्यमुनि आगमन की तैयारियां पूरी
  • रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री के अगस्त्यमुनि आगमन की तैयारियां पूरी

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के अगस्त्यमुनि आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक ली। जिसमें पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे भी मौजूद थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री अगस्त्यमुनि में जन संवाद और अभिमुखीकरण कार्यक्रम में आयोजित लखपति दीदी अभियान, शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने अस्थाई शौचालय की व्यवस्था और उसकी साफ-सफाई के लिए कार्मिकों की तैनाती करने, अधिशासी अभियंता एनएच को राष्ट्रीय राजमार्ग की उचित सफाई व्यवस्था और राजमार्ग को दुरूस्त करने, पुलिस को शांति, सुरक्षा, कानून, यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, प्रदर्शनी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने, जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त मात्रा में जलपान की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों के हमले में महिला दुकानदार घायल
Next: प्रशासन की टीम ने ग्राम बखपुर में लिया 207 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.