Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बंदरों के हमले में महिला दुकानदार घायल
  • टिहरी

बंदरों के हमले में महिला दुकानदार घायल

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। तीर्थनगरी देवप्रयाग में बंदरों ने एक महिला दुकानदार पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बंदरों के हमले में घायल महिला दुकानदार को सीएचसी बागी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पर वन विभाग ने घायल महिला से मामले की जानकारी ली। देवप्रयाग नगर के संगम मार्केट की 45 वर्षीय महिला दुकानदार अंजलि त्रिपाठी पर बन्दरों के झुंड ने शनिवार को उस समय अचानक हमला कर दिया जब वह अपने घर से बाजार आ रही थी। अंजलि त्रिपाठी के अनुसार डाक बंगले के समीप जब वह रास्ते से एक छोटे बंदर को भगाने लगी तो पास के पेड़ पर बैठे कई बंदर एकाएक उस पर झपट पड़े। बदरों ने उसके सिर और हाथों पर काटते हुए लहुलुहान कर दिया। निकट के घरों में रहने वाले लोगो ने किसी तरह बंदरों को भगाकर उसकी जान बचाई। बाद में अंजलि को सीएचसी बागी ले जाया गया, जहां उपचार के साथ ही रेबीज का इंजेक्शन भी दिया गया। अंजलि का आरोप है कि हमले के समय डाक बंगले में वीआईपी ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों उसे बचा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस पर अंजलि ने नाराजगी जताई है। रेंजर एमएस रावत का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। नगर सहित आस पास के गांवों से करीब दो सौ बंदरों को अभी तक पिंजरों में कैद कर रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा जा चुका है। विभाग की ओर से घायल महिला की यथासंभव मदद की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन किलो चरस के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री के अगस्त्यमुनि आगमन की तैयारियां पूरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.