Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से किया जाय
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से किया जाय

RNS INDIA NEWS 09/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल 01 तथा लेवल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करते हुये शिकायतकर्ता से वार्ता की जाय। उन्होंने वन विभाग, शिक्षा, बाल विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि विभागों की दर्ज शिकायतों को स्वयं पोर्टल में देखते हुए शिकायतकर्ताओं से स्वयं दूरभाष पर वार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि लम्बे समय से लम्बित शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाय तथा सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी सी एस मर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के आरोपी को नहीं मिली जमानत
Next: सत्यापन नहीं कराने पर 05 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.