Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

हर छात्र को सुरक्षित लाया जाएगा: अजीत डोभाल

देहरादून।  यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और अब वहां फंसे हर एक भारतीय को स्वदेश लाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इन हालातों पर खास निगाहें बनाकर रखे हुए हैं। इस बीच उत्तराखंड के कई छात्र में यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की है। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और कहा है कि हर किसी छात्र की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हर छात्र को सुरक्षित लाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे नागरिकों के संबंध में अहम निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने बीते दिन इसे लेकर आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखंड से विभिन्न कार्यों जैसे शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के अनेक नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं, जिनकी सुरक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड शासन द्वारा समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण जैसे उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नंबर जैसी जानकारियां हासिल कर तत्काल शासन को भेजें, ताकि उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आगे की जरूरी कार्यवाही की जा सके। आदेश में सभी नागरिकों से यूक्रेन में फंसे परिजनों एवं संबंधियों के संबंध में हर जरूरी सूचना 112 नंबर पर देने का अनुरोध किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़े बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है फिर झटका
Next: बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे फिर हुआ बाधित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.