Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

सीएम धामी ने की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
28 (8)

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्रिमंडल बदलाव की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग- यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती सहित प्रदेश के कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सीएम धामी ने मानसून सीजन में हुई प्राकृतिक आपदा की घटनाओं का ब्योरा और राहत और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए केंद्र से मदद मांगी। सीएम धामी ने दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार अपराह्न केंद्रीय मंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लगभग एक घंटें की बताई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा और उससे हुए नुकसान का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर ये प्राकृतिक आपदाएं हुई, वहां राहत और बचाव कार्यों की मानिटरिंग के लिए वे स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि देहरादून से लगे मालदेवता, सरखेत, कुमाल्डा, ग्वा़ड़, पिथौरागढ़ के धारचूला आदि क्षेत्रों में आपदा से जनहानि के साथ ही संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। कहा कि काफी संख्या में लोगों को एसडीआरएफ के मदद से रेस्क्यू भी किया है। संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में भी शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा की और कहा कि दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि मुलाकात के दौरान राज्य के विकास को लेकर भी कई मुद्दों पर वृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में बताया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड के सुख- दुख में केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरणविद् पदमश्री स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग
Next: महाराज को जन्मदिन पर दी बधाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.