Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सीएम धामी ने किया टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्घाटन
  • चम्पावत

सीएम धामी ने किया टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
default featured image

चंपावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही पौधरोपण भी किया। अपने चंपावत दौरे पर उन्होंने जनता को कई सौगातें भी दी। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि कैंप कार्यालय के जरिए जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुंगर, सल्ली, मोराडी, पल्सो, गोली, तालियाबाज और धूरा समेत 7 विद्यालयों का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण करने की घोषणा भी की। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत घरों के निर्माण की बात कही। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्र टनकपुर में स्मार्ट कंट्रोल रूम का निर्माण करने और थाना बनबसा के लिए नए भवन निर्माण करने की भी घोषणा भी की। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय ( खुलने से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा ही साथ ही उन्हें देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह कैंप ऑफिस जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, वो जिला स्तर पर ही हल कराई जाए। जो कार्य तहसीलदार और उप जिलाधिकारी कार्यालय से निस्तारित होने हैं, वहीं से होने चाहिए.उन्होंने कहा कि हम चंपावत को एक मॉडल जिले के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की ओर से धरातल पर सर्वेक्षण किया गया है। वहीं, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को श्रेष्ठ जिला बनाए के लिए विभिन्न विभागीय स्तर पर लगातार बैठक कर रहे हैं। साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी करा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक मामला: केंद्रपाल का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार
Next: ठेकेदार पर जानलेवा हमले की घटना ने लिया नया मोड़

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.