Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

RNS INDIA NEWS 31/08/2021
IMG-20210829-WA0017

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला एवं पिथौरागढ़ जिले का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण किया है। आपदा प्रभावित इलाकों में बारिश के कारण पहाड़ों में काफी नुकसान नजर आ रहा है ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से धारचूला एवं प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण भी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून से हवाई सर्वेक्षण के लिए धारचूला के प्रभावित इलाकों में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से भी प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सहायता की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार हर तरह से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है और राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण एवं आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच कर भी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया है। आपको बता दें उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी जनपदों से लेकर तमाम जिलों में काफी परेशानियों का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड सरकार भी राहत एवं बचाव कार्यों को करने में जुटी हुई है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला एवं प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रभावित लोगों से बात की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊँ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
Next: उपायुक्त ने किया बोशिया खेल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.