Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीएम बदल प्रदेश की अव्यवस्थाओं पर भाजपा ने लगाई मुहर: किशोर उपाध्याय
  • हरिद्वार

सीएम बदल प्रदेश की अव्यवस्थाओं पर भाजपा ने लगाई मुहर: किशोर उपाध्याय

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
default featured image

कुंभ में इस बार भ्रष्टाचार चरम पर
सिर्फ पैसों की बंदरबांट के लिए सरकार ने 325 करोड़ रुपये जारी किए

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा मानती है कि प्रदेश के पूर्व सीएम अव्यवस्था फैला रहे थे, इसी कारण एकाएक उन्हें हटाकर दूसरा सीएम बनाया गया। किशोर ने कुंभ की अव्यवस्थाओं की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने तथा प्रदेश सरकार से श्वेतपत्र जारी कर अपना पक्ष साफ करने की मांग की। सोमवार को किशोर उपाध्याय ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि कुंभ में इस बार भ्रष्टाचार चरम पर है। मेला अंतिम चरण में है और इस समय सिर्फ पैसों की बंदरबांट के लिए सरकार ने 325 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इतने कम समय में सिर्फ पैसा ठिकाने लगाने के लिए यह पैसा जारी किया गया है। सरकार को यह साफ करना चाहिए कि कुंभ मेले में किस संत को कितना पैसा दिया। कांग्रेस ने 2010 में 745 करोड़ कुंभ के लिए दिए थे और डबल इंजन की सरकार ने 405 करोड़ रुपये दिए। उसमें भी बंदरबांट की जा रही है। किशोर ने कहा कि उत्तराखंड का रोजगार बीते 1 साल में बिल्कुल खत्म हो गया है। अब जब दोबारा यात्रा शुरू होने जा रही है तो सरकार एक बार फिर कोरोना का बहाना बनाकर प्रदेश के लोगों की पेट पर लात मारने का काम कर रही है। श्रद्धालुओं को बॉर्डर से ही लौटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अब सभी संतों से मिलकर गंगा, उत्तराखंडी और वनाधिकार बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, डॉ संतोष चौहान, विभाष मिश्रा, सुमित तिवारी, मकबूल कुरैशी, नितिन कौशिक, जगपाल सैनी, बलराम राठौर, अनीस कुरैशी, अशरफ अब्बासी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंश्योरेंस कंपनी को दिया बीमा धनराशि के भुगतान का आदेश
Next: 7 अप्रैल से शुरू होगी टिंबरसैंण महादेव की यात्रा

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.