Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • इंश्योरेंस कंपनी को दिया बीमा धनराशि के भुगतान का आदेश
  • हरिद्वार

इंश्योरेंस कंपनी को दिया बीमा धनराशि के भुगतान का आदेश

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड विशाल मेगा मार्ट नैनीताल रोड हल्द्वानी को सेवा में कमी का दोषी पाया है। आयोग ने बीमा कंपनी को बीमित धनराशि तीन लाख 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से, हर्जाने के रूप में पांच हजार व शिकायत खर्च और अधिवक्ता फीस के रूप में पांच हजार रुपये शिकायत कर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। वहीं, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ज्वालापुर के विरुद्ध शिकायत निरस्त कर दी गई है। अधिवक्ता परमेश्वर राठौर ने बताया कि शिकायतकर्ता शशि शर्मा पत्नी रघुनाथ शर्मा निवासी ग्राम दिनारपुर पथरी हरिद्वार ने शिकायत दोनों के खिलाफ दायर की थी। दायर शिकायत में बताया था कि उसके पति एक किसान थे, जो सहकारी विकास गन्ना समिति के कई वर्षों से सदस्य चले आ रहे थे। सहकारी गन्ना समिति ने किसान बीमा योजना के अंतर्गत तीन लाख रुपये का बीमा कराया था। वह अपने पति के बैंक खाते में नॉमिनी है। पॉलिसी अवधि जनवरी 2017 से दिसंबर 2017 तक थी। सितंबर 2017 की रात्रि आठ बजे ट्रांसफॉर्मर में तेज विद्युत प्रवाह आने से वोल्टेज बढऩे पर टेलीविजन का स्विच बंद करते हुए उसके पति को करंट लग गया था। पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शिकायत कर्ता ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायतकर्ता ने अपने पति की मृत्यु की सूचना देते हुए दोनों से किसान बीमा धनराशि के भुगतान की मांग की थी। जिस पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी दोनों ने बीमा क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया था। यही नहीं, नोटिस भिजवाने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई थी। शिकायत की सुनवाई के बाद आयोग अध्यक्ष कंवर सैन,सदस्य विपिन कुमार व अंजना चड्ढा ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता सेवा में कमी करने का दोषी ठहराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कुंभ की आकृति बनाकर रचा इतिहास
Next: सीएम बदल प्रदेश की अव्यवस्थाओं पर भाजपा ने लगाई मुहर: किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.