Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
  • देहरादून

सीएम आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

RNS INDIA NEWS 03/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन कर हटाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ खूब धक्कामुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो वह सड़क पर ही धरने में बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इससे खफा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल पार्क में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। शनिवार को सुराज दल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच शुरू किया। कार्यकर्ता हाथीबड़गला पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया और बैरकेडिंग को धक्का देकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, पुलिस के साथ धक्कामुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। इससे खफा सभी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना दे दिया, जिससे ट्रैफिक थम गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर परेड ग्राउंड छोड़ा। दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल पार्क में धरना शुरू कर दिया है, जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी सजा नहीं दी जाती है तब तक दल आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में वीआईपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, राजेश थापा, मोनू, यश, राजा, इंतजार, मेहरबान, हिमांशु, कमल, काबेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, अजय मौर्य, अजीत मिश्रा, औरंगजेब, हाकम, अभिनव शर्मा, राजू मिश्रज्ञ, धन सिंह, शहजाद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने पैदल मार्च निकाला
Next: भोपाल से मसूरी घूमने आया युवक होम स्टे में मृत मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.