Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने पैदल मार्च निकाला
  • देहरादून

बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई ने पैदल मार्च निकाला

RNS INDIA NEWS 03/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में शनिवार को नगर निगम से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि एंजल चकमा की हत्या ने छात्र समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के इतने दिन बाद भी दोषियों पर कठोर कार्रवाई न होना सरकार की विफलता है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान जांच से छात्र समुदाय संतुष्ट नहीं है। प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले की सीबीआई से पुनः निष्पक्ष जांच कराई जानी अनिवार्य है। निजी विश्वविद्यालयों की धांधली पर प्रहार: विकास नेगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय शिक्षा को व्यापार बना चुके हैं। वहां मनमानी फीस वसूली जा रही है और पैसों के दम पर उपस्थिति व बैक पेपर में पास कराने का खेल चल रहा है। उन्होंने इन संस्थानों के शैक्षणिक नियमों के उल्लंघन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। एनएसयूआई की प्रमुख मांगें: एंजल चकमा हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाएं। अंकिता भंडारी केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाएं। प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों की फीस और परीक्षा प्रणाली की स्वतंत्र जांच हो। पैसा लेकर उपस्थिति पूरी करने वाले संस्थानों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। शिक्षा के बाजारीकरण को रोकने हेतु कड़े नियम लागू हों। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमल कांत, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष सेमवाल, हिमांशु चौधरी, अभय कैतुरा, प्रदीप तोमर, प्रियांश छाबरा, सागर सेमवाल, अमित जोशी, हन्नी कुमार, पुनीत राज सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
Next: सीएम आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.