Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण हुआ संपन्न
  • हरिद्वार

क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण हुआ संपन्न

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार की महिला किसानों को मिली आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि की जानकारी

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के अंतर्गत संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना (रीप / ग्रामोत्थान परियोजना) की देखरेख में भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम सरठेढ़ी शाहजहांपुर स्थित मंगलमय सीएलएफ में दो दिवसीय क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर (सीएसए) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
दिनांक 25 से 26 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में ब्लॉक भगवानपुर के सहायक प्रसार कृषि एवं पशुपालन के मास्टर ट्रेनर सौरभ गिरी द्वारा महिला किसानों को आधुनिक और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में कुल 26 महिला किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप खेती के उन्नत और टिकाऊ तरीकों से अवगत कराना था। दो दिवसीय सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को सीएसए की अवधारणा, इसके प्रमुख स्तंभ, जलवायु परिवर्तन और कृषि पर इसके प्रभाव, तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर ने किसानों को बीजों के प्रकार और उन्नत किस्मों का चयन, विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान और उनकी रोकथाम हेतु एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन के उपायों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही, प्राकृतिक खेती, उन्नत शस्य क्रियाएं, शून्य जुताई, सिंचाई प्रबंधन, और समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
कृषि से इतर, महिलाओं को आय के वैकल्पिक साधनों जैसे पशुपालन, कुक्कुट पालन और बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।
इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन से मंगलमय सीएलएफ की महिला किसान अब जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप कृषि पद्धतियाँ अपनाकर अपनी खेती को अधिक टिकाऊ, उत्पादक और लाभकारी बना सकेंगी। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी आजीविका भी और अधिक सशक्त एवं सुरक्षित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 सितम्बर
Next: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में उपलब्धियों का रखा ब्योरा, तीन नई शाखाएँ खुलेंगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.