Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिपेट डोईवाला के सात छात्रों ने देशभर में टॉप-10 में बनाई जगह
  • देहरादून

सिपेट डोईवाला के सात छात्रों ने देशभर में टॉप-10 में बनाई जगह

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सिपेट डोईवाला के सात छात्र-छात्राओं ने देशभर में टॉप-10 में जगह बनाई है। इनमें से चार छात्र डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी और तीन छात्र डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्डिंग टेक्नोलॉजी के हैं। डोईवाला का सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सिपेट अल्प समय में बुलंदियों को छू रहा है। 10 जुलाई 2018 को शुरू हुए इस संस्थान को अभी 4 वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन संस्थान के डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के 4 छात्र-छात्राओं ने देशभर में टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है। वहीं डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्डिंग टेक्नोलॉजी में संस्थान के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाकर उत्तराखंड और डोईवाला का नाम रोशन किया है। सिपेट संस्थान के निदेशक अभिषेक राजवंश ने बताया कि डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में अंशिका बलूनी ने देश में पहला स्थान, नेहा चमोला ने तीसरा, दिव्यांशु ने चौथा और विकास कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्डिंग टेक्नोलॉजी में पूरे देश में विवेक कांबोज दूसरे, सूर्य प्रकाश छठवें और वैभव अग्रवाल दसवें स्थान पर रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इन्हें वहां इंडस्ट्रियल कल्चर से रूबरू होकर अपने कॅरिअर को बनाने में सफलता मिलेगी। संस्थान के एकेडमिक हेड बीके सिंह ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान क्लासेस ऑनलाइन चलाई गईं और संस्थान एकदम नया था। ऐसे में देश के टॉप टेन छात्रों में इस संस्थान के 7 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाकर सराहनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को श्रेय छात्र-छात्राओं के साथ उनके अध्यापकों और इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट को दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध
Next: मेयर ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.