Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने शासन की ओर से भगवान केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने को लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही इसका विरोध किया है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ मंदिर कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे किसी व्यक्ति ने बनवाया हो, यह पौराणिक धरोहर है इसलिए इसके साथ छेड़छाड़ का पुरजोर विरोध किया जाएगा।  मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू को भेजे गए ज्ञापन में तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि चाराधामों में जिस तरह देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने को लेकर आंदोलन चलाया। ठीक उसी प्रकार अब इस प्रस्ताव को निरस्त कराने को लेकर भी धामों में आंदोलन किया जाएगा। यदि सरकार ने प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो चारधामों को बंद किया जाएगा। केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन व उत्तराखंड सरकार ने ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने को लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में सरकार ने स्थानीय हक-हकूकधारियों से कोई रायशुमारी नहीं ली है। अपनी मनमर्जी से सरकार कार्य करने में लगी है, जो कि सरासर गलत है। केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने के पीछे सरकार की मंशा यहां कि जमीन व भवनों को हड़पने की है और सदियों से चली आ रही परंपरा को खत्म करने की है। सरकार का यह भी मकसद है कि मंदिर में पूजा-अर्चना व अन्य के जरिए रोजगार करने वाले लोगों को बेरोजगार किया जाए। जो कार्य उत्तराखण्ड सरकार देवस्थानम बोर्ड लागू करके न कर सकी, उस कार्य को इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र ही चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति की बैठक की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। विचार-विमर्श के बाद सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि सरकार की मंशा को किसी भी हाल में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की मंशा यहां के मठ-मंदिरों को हड़पने की है। पहले देवस्थानम बोर्ड को लागू किया गया, लेकिन विरोध के बाद बोर्ड को भंग करके अब इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार मंदिर समिति के अधीन चारधामों में बेहतर व्यवस्थाएं संचालित हो रही है। इन व्यवस्थाओं को खराब करने की कोशिश न की जाए, अन्यथा तीर्थ पुरोहित समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा और सरकार को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष शुक्ला ने कहा कि सदियों से यहां रहकर पूजा-अर्चना कर रहे लोगों से सरकार किसी भी प्रकार की बात तक नहीं करना चाहती है। कहा कि सरकार के इस कदम के विरोध में तीर्थ पुरोहित कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। तीर्थ पुरोहित त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम कोई ताजमहल नहीं है। इस मंदिर को किसी विशेष व्यक्ति ने नहीं बनाया है। यह स्थानीय तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ धार्मिक स्थल है और करोड़ों हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र है। यह कोई टूरिज्म प्लेस नहीं है। सरकार को तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में लेकर कार्य करना चाहिए, किंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी आपूर्ति होने वाले स्रोत से पाइप चोरी
Next: सिपेट डोईवाला के सात छात्रों ने देशभर में टॉप-10 में बनाई जगह

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.