Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिने प्रेमियों को दिखाई अंतरराष्ट्रीय मूवी ‘लेमन ट्री’
  • देहरादून

सिने प्रेमियों को दिखाई अंतरराष्ट्रीय मूवी ‘लेमन ट्री’

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

देहरादून। रीच टाकीज दून फिल्म सोसाइटी ने दून के कला फिल्म प्रेमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लेमन ट्री’ का विशेष शो आयोजित किया। फिल्म एरान रिक्लिस ने निर्देशित की है। फिल्म में हीम अब्बास, अली सुलेमान, रोना लिपाज़-माइकल एवं डोरोन टेवरी ने अभिनय किया है। फिल्म के कहानी को एरान रिक्लीस एवं सुहा अरफ ने लिखा है। राजपुर रोड स्थित होटल इंद्रलोक में हुए विशेष शो के तहत अरेबिक भाषा की इस फिल्म में एक फिलस्तीनी विधवा सलमा की कहानी को दिखाया गया है। जिसे अपने नींबू के बागीचे की रक्षा करनी है। वह अपने स्वर्गीय पिता के लगाये बाग़ीचे में नींबू के पेड़ों को नष्ट करने से रोकने के दौरान इजराइली सैनिकों एवं सीक्रेट सर्विस साथ भी उलझती है। संस्था सचिव मोहित डंग ने कहा कि उनका मकसद दून के सिने प्रेमियों को विश्व का उत्कृष्ट सिनेमा दिखाना है। अध्यक्ष शोभना खुल्लर ने कहा कि संस्था चाहती है कि सिने प्रेमी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ़िल्मों और कलाकारों को समझे, कहानियों को कहने की समझ विकसित करें। रीच एवं विरासत फेस्टीवल के संस्थापक आरके सिंह ने कहा कि अच्छी फिल्में अच्छी पुस्तकों की तरह ही आपको डायरेक्टर की निगाह से दुनिया दिखाती है। उन्होंने बताया कि रीच संस्था की ओर से दुनिया की श्रेष्ठ फ़िल्मों के प्रति समझ पैदा करने के लिए दून में पंद्रह साल पहले रीच टाकीज की शुरूआत हुई थी। स्व. कर्नल सुभाष चंद्र खुल्लर इसके संस्थापक प्रेसिडेंट थे। उनके असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी शोभना खुल्लर ने इसे दुबारा शुरू किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में थार उतारकर मस्ती कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक
Next: डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई से शुरू करेंगे धरना प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.