Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चुनावी रंजिश में महिला प्रधान के चाचा ससुर पर हमला
  • हरिद्वार

चुनावी रंजिश में महिला प्रधान के चाचा ससुर पर हमला

RNS INDIA NEWS 12/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  प्रधानी के चुनाव से शुरू हुई रंजिश को लेकर एक पक्ष ने महिला प्रधान के घर पर हमला कर दिया। इसमें प्रधान के परिवार के एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें लगीं। उन्हें हरिद्वार रेफर किया गया है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 2022 के पंचायत चुनाव में केहड़ा निवासी डॉ. रंजीत सिंह की पत्नी मोनिका प्रधान बनी थी। जबकि, गांव की मोनिका पुत्री महीपाल दूसरे स्थान पर रही थी। आरोप है कि महीपाल पक्ष इसे लेकर तभी से प्रधान के परिवार से रंजिश रखता था। बीती शाम महीपाल का बेटा अपने चचेरे भाइयों के पक्ष लाठी, डंडे तथा धारदार हथियार लेकर प्रधान के घर में घुस गया, और वहां मौजूद महिला प्रधान के बुजुर्ग चाचा ससुर चरण सिंह पुत्र फूल सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ पैर व कम में कई चोटें लगी। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। बाद में परिजन घायल चरण सिंह को लक्सर सीएससी लाए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने हरिद्वार के अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। प्रधान पति डॉ. रंजीत के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। चरण सिंह के बेटे प्रवीण कुमार ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी गौतम पुत्र महीपाल और उसके चचेरे भाइयों सोनू, मोनू, नवीन पुत्रगण रमेशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैराग्लाइडिंग में आसमान की ऊंचाई नापने को तैयार हैं उत्तराखंड के युवा
Next: बढ़ सकती है कांस्टेबल भर्ती की उम्र सीमा, सीएम ने दिया आश्वासन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.