Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे
  • हरिद्वार

चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

रुड़की। झींवेरहेड़ी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके चलते एक महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी ओर से तहरीर नही आई है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के झीवेरहेड़ी गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव के बाद से दो पक्षों में कहासुनी चली आ रही है। करीब 20 दिन पहले भी मामूली कहासुनी के बाद मामला चौकी पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार को भी एक प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसके चलते एक महिला सहित पवन, अमित, अनुज, राजकुमार, मुल्की, पप्पू, घायल हो गए। दूसरी ओर से काला, टीटू, सुभाष, मंजेश घायल हो गए। बीच बचाव करने आए लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए थे। इसके बाद घायलों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भिजवाया। एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी ओर से तहरीर नही आई है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री से एल्यूमीनियम चोरी मामले में सात गिरफ्तार
Next: रुड़की में फ्लैट रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.