Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव ने खोली बेरोजगारों की किस्मत, सोशल मीडिया में प्रचार; दिला रहा युवाओं को रोजगार
  • देहरादून

चुनाव ने खोली बेरोजगारों की किस्मत, सोशल मीडिया में प्रचार; दिला रहा युवाओं को रोजगार

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

 देहरादून। एक दौर था जब चुनावों के दौरान दूर-दराज गांवों में जीप या कार आती थी तो उसे देखने के लिए भीड़ जुटती थी। इन वाहनों में और कोई नहीं बल्कि वोट मांगने वाले आते थे। प्रत्याशी के पीछे समर्पित कार्यकर्ताओं का जोश होता था। लेकिन अब जमाना बदल गया है। समर्पित कार्यकर्ता मिलने मुश्किल  हो रहे हैं, ऐसे में सोशल मीडिया में प्रचार के लिए युवाओं को काम पर रखा जा रहा है। समर्थ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए 15 से 20 हजार रुपये तनख्वाह में आईटी एक्सपर्ट रखे हुए हैं। जबकि दिनभर प्रचार करने के बदले 500 से 1000 रुपये का चार्ज भी फिक्स हैं।

फेसबुक प्रचार में एक दिन का खर्च 10 हजार
कई उम्मीदवारों के लिए कैंपेन कर रहे अमित ने बताया कि इस बार चुनाव प्रचार पर कई तरह की पाबंदियों के चलते सारा दारोमदार सोशल मीडिया पर आ गया है। ऐसे में एक दिन के प्रचार की कीमत भी बढ़ गई है। जहां पहले फेसबुक में 5 से 7 हजार रुपये में दिनभर प्रचार हो जाता है अब ये काम 10 हजार रुपये में हो रहा है। बताया कि फेसबुक, यूट्यूब और गूगल के लिए वीडियो या क्रिएटिव्स बनाने वालों ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है।

एक दुकान में जाओ, पूरे गांव का प्रचार समझो
पहले की तरह अब हर घर तक जाना शायद ही किसी उम्मीदवार या उसके समर्थकों को पसंद हो। ऐसे में इसका भी अनोखा रास्ता इजाद कर लिया गया है। किसी बड़े गांव या मोहल्ले की एक-दो दुकानों में प्रचार की फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट कर दिया जाता है। तस्वीरें तो एक जगह की ही होती है लेकिन आईटी प्रोफेशनल इसे ऐसे दिखाते हैं कि ये प्रचार एक बड़े क्षेत्र में किया हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मियों ने वेतन के लिए प्रबंधन को लिखा पत्र
Next: उत्तराखंड का हर 10वां वोटर बेरोजगार, बेरोजगारी-रोजगार सिर्फ चुनावी मुद्दा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.