Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर में चोरी की पांच बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में चोरी की पांच बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की पांच बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। रविवार को गदरपुर थाने में सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने वाहन चोरी मामले का खुलासा किया। बताया कि 10 जून को गदरपुर पुलिस ने कैलाशपुर निवासी शिवराज की बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा अल्लीखां थाना काशीपुर निवासी भूरा ने भी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। सीओ ने बताया कि शनिवार को महतोष तिराहे से आगे भाखड़ा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोका। चालक ने अपना नाम राहुल चंद्रा पुत्र रामअवतार निवासी मजराशीला थाना गदरपुर बताया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है। 10-12 दिन पहले महतोष ईंट भट्टा के पास से उसने और उसके साथी शानू पुत्र मो. अली निवासी ग्राम डौंगपुरी थाना गदरपुर ने इसे चुराया था। आरोपी ने इससे पूर्व भी शानू के साथ मिलकर गदरपुर, रुद्रपुर, स्वार आदि स्थानों से कई बाइक चुराने की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि चार बाइक एनडीआरफ कैम्प के सामने खाली प्लॉटों की झाड़ियों में छुपाकर रखी हैं। कुछ बाइक को बेच दिया है। पुलिस ने बताई गई चार बाइक बरामद कर लीं। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में बांग्लादेशी नागरिक की मौत
Next: हरीश रावत निकालेंगे दिनेशपुर में पदयात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

स्थानान्तरण के लिए 15 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तेज रफ्तार ट्रक से युवक की मौत के आठ साल पुराने मामले में फैसला

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.