Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी के सामान के साथ दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी के सामान के साथ दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र की डाकपत्थर चौकी क्षेत्र में एक घर में दो दिन पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिग हिरासत में लिए। दोनों नाबालिगों को परिजनों की सपुर्दगी में सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर जेल भेज दिया है। ग्यारह अक्टूबर को उमर मोहम्मद पुत्र अब्दुल गफूर निवासी जीवनगढ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी व दामाद शिवपुरी डाकपत्थर में किराये के मकान पर रहते हैं। दोनो पति पत्नी आठ अक्टूबर को किसी काम से दिल्ली गये। घर की जिम्मेदारी उसे सौंपी थी। बताया कि ग्यारह अक्टूबर सुबह जब बेटी के कमरे पर गया तो घर के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। जानकारी करने पर पता चला की घर से घर से एक लैपटॉप, पांच घड़ियां, कुछ चांदी के सिक्के, दो कलीरे, एक तगडी आदि अज्ञात चोर उठाकर ले गये। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सतर्क किया। पुराने चोरों की धरपकड कर पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों शाहरुख पुत्र वाहिद कुरैशी निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ व फारुख उर्फ बल्ली पुत्र सईद निवासी जीवनगढ के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप, एक चांदी का सेट, दो घडी, दो कलीरे, एक तगड़ी व पांच सिक्के विदेशी मुद्रा के बरामद किये। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि नाबालिगों को परिजनों की निगरानी में सौंप दिया है। जबकि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी, कांस्टेबल सोनूराम, संदीप कुमार, अमित कुमार व सचिन कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल सेना के जवान ने तोड़ा दम
Next: सेना भर्ती के नाम पर आधा दर्जन युवकों से लाखों रुपये की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.