Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी के माल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी के माल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

देहरादून। वादी गजानन्द नौटियाल पुत्र ब्रहमीदत्त नौटियाल निवासी सुनारगांव अठूरवाला चौक कोतवाली डोईवाला ने 15 जनवरी को थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कराया कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से दुर्गा माता की चांदी की मूर्ति, सिंहासन, पूजा की चांदी की थाली, चांदी के दो छत्र, एक गिलास चांदी , 02 प्लेटें चांदी की व एक अंगूठी सोने की चोरी के लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी जौलीग्रांट उप निरीक्षक जैनेन्द्र सिंह राणा के सुपुर्द की गई ।
इस मामले के अनावरण के लिए एक टीम का गठन कर टीम को उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु सुरागरसी पतारसी तलाश माल मुल्जिम व सीसीटीवी की फुटैज खंगालने हेतु टीम का गठन किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला सूर्य भूषण नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत के नेतृत्व में सादी वस्त्र व वर्दी में टीम गठित की गई । उक्त टीम द्वारा सुरागरसी व चोरी में पूर्व में जेल गये अभियुक्तों से पूछताछ कर तथा आस पास व अन्य संदिग्ध स्थलों के सीसीटीवी कैमरे चैक कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई, जिसमें मुखबिर खास की सूचना पर मेन हाईवे देहरादून से हरिद्वार जाने वाली रोड के पास से चोरी में सम्मिलित अभियुक्तगण जागीद पुत्र सुशील नाथ निवासी सपेरा बस्ती धर्मा वाला थाना सहसपुर जिला देहरादून , एवं शाहरुख पुत्र जोगेंद्र नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला थाना डोईवाला जिला देहरादून को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया।
पूछताछ में शाहरूख ने बताया कि मैं सपेरा बस्ती भानियावाला डोईवाला देहरादून का रहने वाला हूं तथा शादीशुदा हूं एवं मेरे दो बच्चे हैं अपना व परिवार का भरण पोषण हेतु मैं घर-घर जाकर कबाड खरीदता हूं इसी से मेरी आजीविका चलती है तथा यह जो जागिद मेरे साथ बन्द हो रखा है वह मेरा साडू भाई है यह भी घर-घर जाकर कबाड खरीदता है हम दोनों ने मिलकर दिनांक 30 दिसम्बर 2020 की रात को सुनार गांव अठूरवाला डोईवाला चौक नं0 05 व 6 से अलग अलग घरों से रात को ताला तोडकर चोरी किया था तथा चोरी करने के बाद हम लोग पैदल-पैदल नहर के रास्ते से सपेरा बस्ती से गये थे हमने चौक नं0 5 में जिस घर में चोरी करी थी उसमें मूर्ति छत्तर गिलास प्लेट थी तथा दूसरे घर चौक नं0 6 से दो मंगल सूत्र कान के झुमके थे इसके बाद हम लोग इस चोरी किये गये सामान को बेचने हरिद्वार एवं देहरादून में कई जगह गये लेकिन कोई भी खरीदने को तैयार नहीं हुआ इसी दौरान दिनांक 3 जनवरी को देहरादून से हरिद्वार जाते समय रायवाला बाजार से थोडा आगे हरिद्वार की ओर बांयी तरफ खाण्ड गांव में अन्दर जाकर हमें एक सुनसान घर मिला उसमें भी हमने चोरी की थी वहां से हमे एक पुराना लैपटाप व घर के अदर मन्दिर से कुल चिल्लर (सिक्के) मिले थे हम लोग लैपटाप चलाना नहीं जानते थे तथा पकडे जाने के डर से हमने लैपटाप को चण्डी पुल हरिद्वार से नीचे नदी में गिरा दिया था आज भी हम दोनों देहरादून सामान बेचने गये थे लेकिन वहां पर काफी प्रयास के बाद भी कोई खरीददार नहीं मिला इसके बाद हम दोनों आज मेरे घर सपेरा बस्ती भानियावाला डोईवाला में रूकने के लिए जा रहे थे कि आपकी पुलिस ने हमें पकड लिया हमने जो –जो सामान चोरी किया था वह सब आपकी पुलिस ने बरामद कर लिया है हम लोग गरीभ हैं हमें माफ कर दो दुबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे । तथा अभियुक्त जागिद से पूछताछ कर उसके द्वारा बताया कि मैं सपेरा बस्ती धर्मावाला सहसपुर देहरादून का निवासी हूं हम दोनों साडू भाई हैं तथा हमारी ससुराल पथरी हरिद्वार में है मैं शादीशुदा हूं जो-जो चोरी की बातें मेरे साडू भाई शाहरूख ने बताई है वह बिल्कुल सही है मैं इस बात का समर्थन करता हूं ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी में संचालित होने वाले स्पा सेन्टरों पर पुलिस द्वारा कसी जायेगी नकेल
Next: मां और बेटे ने धोखाधड़ी कर हरकी पैड़ी के मंदिर और ट्रस्ट की अन्य संपत्ति को बेचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.