Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान
  • ऊधम सिंह नगर

चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। बाजपुर में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार ने साथियों के साथ युवक की लाठी डंडों से बेहरमी से पिटाई कर दी। युवक पर दुकान में चोरी का आरोप लगाया गया। घटना से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बाजपुर के गांव नरखेड़ा निवासी गीता देवी के मुताबिक, उनका बेटा धीरज करीब दो वर्ष से बाजपुर में गोयल मोबाइल शॉप पर काम कर रहा था। बुधवार दोपहर दुकान मालिक अजय, मोनू व संदीप गोयल निवासी वार्ड नंबर तीन, बाजपुर लाठी-डंडों के साथ उसके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने धीरज पर छह हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से धीरज बेहोश हो गया।
इसके बाद तीनों आरोपित उसे उठाकर ले जाने लगे। किसी तरह से उन्हें दस हजार रुपये देकर धीरज को छुड़ाया गया। आहत होकर धीरज ने शाम को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर ले जाया गया। वहां डाक्टरों जवाब दे दिया तो मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। धीरज की मौत से गुस्साए दर्जनों ग्रामीण परिवार के लोगों के साथ देर रात कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ वंदना वर्मा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कराया।
कोतवाल बाजपुर संजय पांडेय ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सीओ वंदना वर्मा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। मृतक की मां से घटना की जानकारी ली गई है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट
Next: लापरवाही: शटडाउन दूसरी लाइन का, लाइनमैन चढ़ा दिया करंट वाली लाइन में, हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.