Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी का झूठा आरोप लगाने पर सफाई कर्मचारियों ने किया सभासद का घेराव
  • देहरादून

चोरी का झूठा आरोप लगाने पर सफाई कर्मचारियों ने किया सभासद का घेराव

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब सफाई कर्मचारियों ने वार्ड सात की सभासद का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जब सभासद का घेराव किया गया, उस समय पालिका कार्यालय में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और अन्य कोई सभासद मौजूद नहीं थे। करीब पंद्रह मिनट तक अन्य कर्मचारी भी समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। घेराव करने वाले कर्मचारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि सभासद ने चोरी का आरोप लगाया है। करीब एक घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद वरिष्ठ सभासदों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद सफाई कर्मचारी शांत हुए। हंगामा करने वाले कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार पारछा ने बताया कि बीते शनिवार को नगर पालिका के वार्ड सात में सभासद उपासना के साथ मिलकर कर्मचारी कूड़ेदान वितरित कर रहे थे। कूड़ेदान वितरित करने के बाद सभासद ने सभी कर्मचारियों को अपने आवास पर चाय पर बुलाया। करीब आधा घंटे बाद सभासद ने सफाई नायक को फोन कर बताया कि आपके कर्मचारी मेरा महंगा फोन चुराकर ले गए हैं। सफाई नायक मामले की जानकारी ले ही रहे थे कि पुलिस चौकी से भी फोन कराया गया कि कर्मचारियों को चौकी में हाजिर करो। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने भी यही कहा कि कर्मचारियों ने सभासद का फोन चुराया है। सभासद की ओर से पुलिस चौकी में कुछ कर्मचारियों के नाम भी बताए है कि इनकी तलाशी ली जाए। कुछ देर बाद सभासद का महंगा फोन उनके घर से ही बरामद हो गया। कहा कि सभासद ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर चोरी का झूठा अरोप लगाते हुए उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। बिना जांच पड़ताल किए ही पुलिस को कुछ कर्मचारियों नाम बता तलाशी लेने को कहा गया। कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब एक घंटे तक कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में सभासद का घेराव कर हंगामा करते रहे। हंगामा करने वालों में रितेश मचल, गौतम मचल, संजय पुहाल, सुशील कुमार, पवन कुमार मचल, बंटी पंवार, सत्यपाल, प्रवेश, सीताराम, रीना देवी, अंजू देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में डूबकर 6 साल के मासूम की मौत
Next: डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 112 शिकायतें प्राप्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.