Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेखौफ चोरों ने खंगाले दो घर, लाखों के जेवरात, सामान और नगदी ले उड़े
  • देहरादून

बेखौफ चोरों ने खंगाले दो घर, लाखों के जेवरात, सामान और नगदी ले उड़े

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहर से सटे इलाकों में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। अभी नंदूफार्म में चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ है कि बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो और घरों को खंगाल दिया है। चोर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जल्द खुलासे का दावा किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित गली नंबर 11 में रीना पत्नी रवींद्र कुकरेती के बंद घर का चोरों ने ताला तोड़ा। सोने का गले का हार, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथ, अंगूठी और 20 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, दूसरी घटना गुमानीवाला स्थित अमितग्राम में हुई। पुष्पेंद्र पुत्र रतिराम निवासी गली नंबर 27 बी ने शिकायत दी कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, ट्रक का जीपीएस सिस्टम, दो पुराने फोन, एक टोस्टर और कीमती सामान उड़ा लिया। पुलिस ने पुष्पेंद्र की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चोरों की पहचान के लिए खंगाला जा रहा है। जल्द क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि, नंदूफार्म में भी अज्ञात चोरों ने एक घर में दिनदहाड़े सेंध लगाते हुए लाखों रुपये के आभूषण नौ मार्च को चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने दुर्गा पाल पत्नी मोहन की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयोग ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा परिणाम किया रद्द, अब फिर से होगी परीक्षा
Next: टनकपुर क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियां लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.