Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आयोग ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा परिणाम किया रद्द, अब फिर से होगी परीक्षा
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

आयोग ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा परिणाम किया रद्द, अब फिर से होगी परीक्षा

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
UKPSC

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC) ने 26 नवंबर 2021 को हुई उत्तराखंड संयुक्त राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के परिणाम को रद्द करने का आदेश जारी किया है। परीक्षा अब अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का प्रस्ताव है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में एस.आई.टी. (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) द्वारा कतिपय अभ्यर्थियों के अनुचित साधनों से परीक्षा देने की पुष्टि की सूचना लोक सेवा आयोग कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी है। परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता के दृष्टिगत मा० आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरान्त उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2021 के विज्ञापन संख्या A- 3/E-4/2021-22 दिनांक 26 नवम्बर, 2021 तथा तत्संबंधी आयोजित लिखित प्रकृति (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा तथा उक्त के सापेक्ष अद्यतन आहूत किए गये साक्षात्कार को निरस्त किया जाता है।

इसके अलावा नवीन विज्ञापन में शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुक्रम में साक्षात्कार की व्यवस्था को समाप्त किया जायेगा तथा पूर्व की उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2021 में सम्मिलित हुए ऐसे अभ्यर्थियों को जो नवीन विज्ञापन की आयु निर्धारण तिथि के अनुसार अधिवयस्क हो रहे हैं, को उच्चतम आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव शासन को संदर्भित किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त कनिष्ठ अभियन्ता के नवीन विज्ञापन के सापेक्ष अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट का प्रस्ताव भी शासन को संदर्भित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 मार्च
Next: बेखौफ चोरों ने खंगाले दो घर, लाखों के जेवरात, सामान और नगदी ले उड़े

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.