Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • साइबर ठगी करने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े
  • चम्पावत

साइबर ठगी करने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

चंपावत। देशभर में साइबर ठगी करने वाले टटलू गैंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग फेसबुक आईडी हैक कर देशभर में ठगी करते थे। लाखों रुपयों की ठगी करने वाले शातिर गैंग के 2 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधियों को मथुरा, अलवर, राजस्थान से चम्पावत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साल 2019 में लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर सुखपुरा के रहने वाले श्यामेन्द्र प्रताप सिंह के रिश्तेदार की फेसबुक आईडी हैक कर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिस मामले में थाना लोहाघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, दूसरा मामला साल 2020 में चम्पावत कोतवाली क्षेत्र का है। जहां भुवन चन्द्र पुनेठा की फेसबुक आईडी हैक कर उसके रिश्तेदारों से 20000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। मामलों के खुलासे को लेकर साइबर सेल ने फर्जी फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम व ऑनलाइन बैकों की डिटेल के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान की गयी। अज्ञात आरोपी अलवर, राजस्थान एवं थाना गोवर्धन, मथुरा क्षेत्र से पाये गये। जिसके बाद पुलिस टीम को मथुरा अलवर, राजस्थान भेजा गया। जिसके बाद अभियुक्त साकिर (20), अभियुक्त तालिम खान (22) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त अलवर, राजस्थान, गोवर्धन, मुथरा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यह स्थानीय गिरोह टटलू गैंग नाम से विख्यात है, जो साइबर अपराध फेसबुक आईडी हैक कर मैसेन्जर के माध्यम से धोखाधड़ी करते हैं। यह लोग अपने गैंग को मथुरा, अलवर और राजस्थान से संचालित करते थे। ये लोग छोटे-छोटे गैंग बनाकर इस तरह की घटनाओं की अंजाम देते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस से अभद्रता करने वाले सैकड़ों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
Next: पत्रकारों की बढ़ती शामत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.