Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली में बारिश से मकान ढहने से महिला की मौत , मलबे में दबी किशोरी को निकाला
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली में बारिश से मकान ढहने से महिला की मौत , मलबे में दबी किशोरी को निकाला

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
default featured image

चमोली। घाट ब्लाक के पडेर गांव के तिमदो तोक में भारी बारिश से आए मलबे एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में मां-बेटी दब गए। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसकी 12 वर्षीय बेटी को मलबे से निकाल लिया गया। गंभीर रूप से घायल किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। उधर, मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन और बोल्डर आने से कुहेड़, भनेरपानी पीपल कोटी और टंगणी के नजदीक पागल नाला में बंद रहा। हाईवे खोलने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। पडेर गांव के ग्रामीण सुदर्शन सिंह ने बताया घटना सोमवार रात्रि को 2 बजकर 45 मिनट के लगभग यह हादसा पेश आया। पडेर गांव के तिमदो तोक में के जंगल में भारी बारिश के बाद उसका मलबा गदेरे से होकर छानी में रह रहे लोगों के मकानों, खेतों, गोशालाओं को बहाते हुए आगे बढ़ा। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया उक्त घटना में अपनी बेटी के साथ मकान में रह रही देवेश्वरी देवी उम्र 37 वर्ष मलबे में दब कर मर गयी। मलबा उसके मकान के ऊपर आया। महिला उसी मकान के ढहने से मलबे में दब कर मर गई। जबकि उनकी बेटी प्रीति जो गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी, उसे मलबे के बीच से निकाल कर अस्पताल लाया गया है।
हर तरफ तबाही का मंजर
पडेर गांव के तिमदो तोक में हुयी इस प्राकृतिक आपदा का मंजर हर तरफ दिखता है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह और पडेर गांव के सुदर्शन सिंह बताते हैं कि तिमदो तोक के जंगल में अतिवृष्टि हुई। तोक के निकट के गदेरे का उफनता मलबा मकानों खेतों को तहस नहस करता हुआ आगे बढ़ा। ग्रामीण सुदर्शंन ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण अपने इस छानी क्षेत्र में रह रहे थे। इस प्राकृतिक आपदा से जन हानि तो हुयी ही। खेतों में आलू , चौलाई की फसलें भी बर्बाद हो गई। मलबे ने खेत तबाह कर दिए। गोशालाएं टूट गयीं। मवेशियों को भी नुकसान हुआ। गैणा राम की गाय बैल व बकरियां मलबे में दब गयीं। इसी तरह किरन राम के मवेशी भी मलबे में दबे। यहां पांच मकानों में मलबा आया। हालांकि ये मकान क्षति ग्रस्त तो नहीं हुये पर मलबा इन घरों में घुस गया।
चमोली की नदियों का जल स्तर बढ़ा
चमोली में नदियों का जल स्तर भी बढ़ा है। पर खतरे के निशान से नीचे बह रहीं हैं। अलकनन्दा नदी का जल स्तर 954.10मिमी है पिंडर का जल स्तर 768.68 व नन्दाकिनी का जल स्तर 867.82 रहा। जिले में सबसे अधिक वर्षा चमोली तहसील के अंतर्गत हुयी। यहां 46.06 मि मी वर्षा रिकार्ड की गयी। जोशीमठ तहसील के अंतर्गत 30.08 एम एम बारिश हुयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्स की मौत मामले में आरोपित होटल संचालक गिरफ्तार
Next: चीन से आयात के लिए बीआईएस मार्क होगा अनिवार्य

Related Post

default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.