Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गंभीर: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गंभीर: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 20/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तीकरण के लिए गंभीर है। उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल जुड़कर कर संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं और सशक्त हों, इसके लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान देने की भी अपील की।मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र की उन्नति का आधार: स्वामी राजराजेश्वराश्रमजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भारतीय संस्कृति में नारी के स्थान को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे देश में माताओं का 100 प्रतिशत सम्मान है और प्रत्येक क्षेत्र में उनका शत-प्रतिशत अधिकार है। यह गौरव की बात है कि आज उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाली 12 महिलाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं, जिन्हें आज यहां सम्मानित किया गया है। मुझे आप सभी से यह आशा और उम्मीद है कि आप भविष्य में भी समाज में माताओं के कल्याण के लिए और भी बेहतर कार्य करेंगे। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक न्याय और स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है। आज का यह सम्मान समारोह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति हमारे कृतज्ञ भाव का प्रतीक है। विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, डॉ. रीमा पंत, एम्स निदेशक डॉ. मीनू सिंह एवं मेयर शम्भू पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने ‘दान से लाभ’ विषय की प्रासंगिकता पर चर्चा की और समाज निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को अनिवार्य बताया।इन्हें किया गया सम्मानितकार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सेवा में मील का पत्थर स्थापित करने वाली 12 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें जया बलूनी (एसपी देहात), साक्षी सिंह, गीता चंदोला, तुलसी मेहरा,नेहा सिंह, दर्शनी देवी नेगी, रेखा रयाल, कमला नेगी, चन्द्रिका पुंज, कुमारी मुस्कान (स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी)रेखा राणा और डॉ. अर्पिता नेगी शामिल रहीं। इस अवसर पर आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, दिनेश सेमवाल, आयोग की सदस्य सदस्य कमला जोशी, विमला नैथानी, किरण देवी, वैशाली नरूला, कंचन कश्यप, सरोज बहुगुणा, सदस्य सचिव उर्वशी चौहान, विधि अधिकारी दयाराम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी नारायण तोमर, सरोज डिमरी, माधवी गुप्ता, सुंदरी कंडवाल, लक्ष्मी सेमवाल, दिव्या बेलवाल, नीलम चमोली, पूनम व्यास, निवेदिता सरकार, कविता शाह, शकुंतला बेलवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सीडीपीओ शिखा कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआई से बनाई बाघ की फर्जी तस्वीर, युवक को मांगनी पड़ी माफी
Next: यूकेडी ने मंत्रीमंडल विस्तार पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.